Uncategorized

पर्यावरण में जल, वायु, पृथ्वी, वृक्ष, पशु और संपूर्ण प्रकृति शामिल हैं : रंजना साहू

आज पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो यकीन मानिए, आने वाली पीढ़ियाँ हमें धन्यवाद देंगी : अंगीरा ध्रुव

विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत धमतरी परिसर में हुआ पौधारोपण

धमतरी- 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद पंचायत धमतरी के परिसर में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू सहित जनपद सदस्य गण व विभिन्न जनप्रतिनिधि एकत्रित होकर पौधारोपण कर संरक्षण करने का संकल्प लिए एवं स्थानीय लोगों को पौधा भेंट कर पौधारोपण करने प्रेरित किया गया। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि यह दिन न केवल पर्यावरण की रक्षा के लिए हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है, बल्कि यह भी सिखाता है कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। हमारा पर्यावरण जिसमें जल, वायु, पृथ्वी, वृक्ष, पशु और संपूर्ण प्रकृति शामिल हैं जोकि हमारे जीवन का आधार है। लेकिन दुख की बात है कि आज यह आधार खतरे में है, वनों की अंधाधुंध कटाई, जलस्रोतों का प्रदूषण, प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग, और तेजी से बढ़ता प्रदूषण, ये सभी समस्याएँ हमारे पर्यावरण को कमजोर कर रही हैं। अब समय आ गया है कि हम अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उन्हें संरक्षित कर आने वाली पीढ़ी को समर्पित करें जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो। जनपद अध्यक्ष अंगीरा ध्रुव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें छोटे-छोटे कदमों से शुरुआत करनी होगी, एक पौधा लगाना और उसकी देखभाल करना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना, जल और बिजली की बचत करना, साइकल या सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करना, और सबसे ज्यादा जरूरी पर्यावरण संरक्षण के लिए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना। हम सब अगर मिलकर यह ठान लें कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करेंगे, तो यकीन मानिए, आने वाली पीढ़ियाँ हमें इसके लिए धन्यवाद देंगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्यामा साहू, जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, जनपद सदस्य अनिता यादव, कैलाश देवांगन, भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, पूर्व भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, पूर्व गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री जय हिन्दूजा, दिग्विजय सिंह कृदत्त, पूर्व जनपद सदस्य जागेंद्र पिंकू साहू, गंगरेल मंडल महामंत्री हेमंत साहू सहित जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जनपद पंचायत धमतरी के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!