Uncategorized
रेत खदान में चाकूबाजी के बाद लीलर जाने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे धमतरी, कांग्रेसियो ने आत्मीय स्वागत
धमतरी सहित प्रदेश भर में खनिज माफियाओ द्वारा हो रहे हमले साय सरकार की नाकामी और मिलीभगत है-बैज

आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज धमतरी पहुंचे इस दौरान सिहावा चौक पर उनका कांग्रेसियो ने जोरदार स्वागत किया. स्वागत के दौरान विधायक ओंकार साहू जिलाध्यक्ष शरद लोहाना गुरुमुख सिंह होरा पंकज महावर विजय देवांगन निशु चंद्राकर विपिन साहू गौतम वाधवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे.
बता दे कि पीसीसी अध्यक्ष ने लीलर रेत खदान में एक ग्रामीण युवक पर चाकू से हमला के मुद्दे को संज्ञान में लेकर धमतरी पहुंचे.पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री बैज ने कहा कि खनिज माफियाओ की हिम्मत बढ़ती जा रही है.खनिज माफिया आमजनता पर पत्रकारों पर जानलेवा हमला कर रहे है धमतरी के लीलर में दो दिन पूर्व हुई यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है.धमतरी सहित प्रदेश भर में इसप्रकार हमले हो रहे है.यह साय सरकार की नाकामी और मिलीभगत है.
