Uncategorized
कोतवाली प्रभारी राजेश मरई ने ली केमिस्टों की बैठक, नशा मुक्ति हेतु जिले के सभी केमिस्टों को प्रतिज्ञा पत्र के संबंध में दी गई जानकारी

सिटी कोतवाली टीआई राजेश मरई के साथ केमिस्टों की मीटिंग हुई है. जिसमें ड्रग डिपार्मेंट दिल्ली से नशा मुक्ति के लिए जिले के सभी केमिस्टों को प्रतिज्ञा पत्र पर लिंक कर अपने दुकान में चस्पा करने की जानकारी दी गई.और फोटो ग्रुप में डालने कहा गया.केमिस्ट संघ के अध्यक्ष राजेश साहू ने सभी से निवेदन किया कि अपना व्यापार नियम से करें ।इस अवसर पर राजेश साहू सतराम वासानी मनीष चंद्राकर तेजपाल जैन गोविंद गांधी राकेश साहू अजय लालवानी नितेश हिरवानी अर्चित जैन अंकित बंगाली तुलसीदास हिंदूजा एवं वाही जी मेडिकल स्टोर्स संचालक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
