Uncategorized

पद्मश्री स्व. सुरेन्द्र दुबे को कुरूद नपं और वन्देमातरम परिवार द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

कवि सुरेन्द्र दुबे का कुरुद क्षेत्र से लगाव अद्भुत था-अजय चंद्राकर

सुरेन्द्र दुबे वन्देमातरम संस्था के आजीवन सदस्य रहे, लगातार वर्षो तक हमे हँसाते रहे-भानु चंद्राकर

कुरूद। पद्मश्री स्व. सुरेन्द्र दुबे को कुरूद मे श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कुरूद नगर पंचायत, वन्देमातरम परिवार व कुरूद नगर-क्षेत्र के जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित करते वन्देमातरम परिवार प्रमुख भानु चन्द्राकर ने कहा सुरेन्द्र दुबे हमारे संस्था के आजीवन सदस्य रहे उन्होंने कुरूद में लगातार 20 वर्षो तक हमारे संस्था के माध्यम से अपने नये नये कविताओं के माध्यम से नगर, क्षेत्र एवं जिलावासियों को हँसाते रहे, वो प्रदेश के गौरव थे और संस्था के ब्रांड एम्बेसडर थे, उन्होंने वादा किये थे यहां के कवि सम्मेलन का रजत जयंती वर्ष बहुत धूमधाम से मनायेंगे.संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर ने रायपुर स्थित सुरेन्द्र दुबे के निवास में परिजनों से मिलकर कुरूद क्षेत्र की ओर से श्रद्धांजलि दिये, उन्होंने कहा हम क्षेत्रवासी सुरेन्द्र दुबे कर्ज नहीं उतार पायेंगे, उनका हमारे क्षेत्र से लगाव अद्भुत था, हर परिस्थितियों में कुरूद के लोगों के लिए आयोजन में सम्मिलित हुए ऐसे महान विभूति को नमन करते है.कुरूद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने नगरवासियों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा सुरेन्द्र दुबे हमारे नगर और घर दोनों से ही जुड़े थे, परिवार के एक ऐसे सदस्य हम सबको रूला गये जो सबसे प्यारा और जि़ंदादिल इंसान थे, घर में बैठे रहते तो भी हर पल हँसाते रहते थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!