जिला पंचायत सदस्यों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
योजनाओं की समुचित जानकारी और प्रशिक्षण देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - सीईओ रोमा श्रीवास्तव

धमतरी। जिले के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग प्रशिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रुप से टीका राम कंवर,अजय फत्तेलाल ध्रुव, श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन, श्रीमती धनेश्वरी भूमेश साहू, श्रीमती पूजा सिन्हा, श्रीमती कुलेश्वरी सुनील गायकवाड़, श्रीमती मीना डेमू साहू, श्रीमती गरिमा धनुष नेताम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव, हेमन्त ठाकुर प्राचार्य क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विभाग प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ कुरुद सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जिसमें जिला पंचायत सदस्यों को केंद्र और राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि इस प्रशिक्षण को 9 थीम में भी विभाजित किया गया है जिसमें सामाजिक समावेशन, गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, सतत आजीविका इन थीमों के माध्यम से ग्राम पंचायतें ग्राम विकास योजना को बेहतर तरीके से बना सकती हैं और संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सकता है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को योजनाओं की समुचित जानकारी और प्रशिक्षण देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि शासन की मंशा अनुरुप प्रत्येक योजना का लाभ ग्रामीण जनता को मिले।


