Uncategorized

जिले के जंगलो में लगातार विचरण कर रहा हाथी, बंजारी, कलारतराई के बाद पहुंचा रीवांगहन

दल से बिछड़ा मखना हाथी की लगातार निगरानी कर रहा वन विभाग, पूर्व में लीलर में ग्रामीण की ले चुका है जान

वन विभाग द्वारा गांवो में सावधानी बरतने कराई गई मुदानी

धमतरी। जिले में लगातार जंगली हाथी विचरण कर रहे है। इन्ही हाथियों की दल से एक मखना हाथी दल से अलग होकर अकेले ही धमतरी वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहा है। जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है। हाथी रिहायशी इलाको के आसपास भटक रहा है जिससे खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है।
ग्राम लीलर के युवक को कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले सिंगल दंतैल हाथी के पैरों के निशान पहले मथुराडीह के जंगल में देखे गए फिर बंजारी व कलारतराई के खेतो में भी हाथी के पग चिन्ह दिखे। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत रही। फिर सूचना मिली कि हाथी विचरण करते हुए ग्राम रीवागहन पहुंच गया है। वन विभाग द्वारा हाथी के मूव्हमेंट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही वन विभाग द्वारा हाथी के गतिविधियों के अनुसार आसपास के कई गांवो में मुनादी कराई गई है। खेती किसानी करने खेतो व जंगलो की ओर जाने वाले किसानों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। कहीं भी हाथी नजर आने पर तत्काल दूर हटने व वन विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए गए है।
उल्लेखनीय है कि चंदा हाथी दल से अलग हुआ एक दंतैल हाथी पिछले कुछ दिनों से धमतरी जिले के जंगलों में विचरण कर रहा है। करीब सप्ताह भर पहले ही इस दंतैल हाथी ने ग्राम लीलर में एक युवक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद दो दिन तक अचानक लापता हुआ हाथी फिर से धमतरी वन परिक्षेत्र के जंगल में नजर आया है। मंगलवार सुबह ग्राम मथुराडीह के जंगल में हाथी के पैरों का निशान नजर आया, फिर गुरुवार को कलारतराई, बंजारी में हाथी के पैरो के निशान मिले। आज सुबह रीवांगहन में हाथी की मौजूदगी रही। वन विभाग द्वारा ड्रोन कैमरा व दल के माध्यम से हाथी पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!