Uncategorized

वाल्मीकि समाज के भोजली यात्रा में शामिल हुए महापौर, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता ,दी बधाई

धमतरी- वाल्मीकि समाज धमतरी में सावन महोत्सव की धूम है। 20 दिवसीय सावन महोत्सव के तहत रक्षाबंधन के दूसरे दिन रविवार को भोजली उत्सव मनाया गया। शाम 7 बजे गणेश चौक स्थित भगवान जाहरवीर गोगाजी महाराज की मंदिर में पहुंचकर शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, एमआईसी मेंबर अखिलेश सोनकर, कुलेश सोनी, पिंटू डागा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मंदिर पहुंचे और भगवान जाहरवीर गोगाजी की विशेष पूजा अर्चना कर धमतरी शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। रात 10 बजे के करीब यह भोजली शोभायात्रा मकई तालाब पहुंचकर विसर्जित हुई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!