Uncategorized

प्रयुषण पर्व पर नगर निगम की कार्यवाही: चिकन-मटन दुकानों को कराया बंद

धमतरी-जैन समाज के प्रयुषण पर्व के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए विशेष पहल की गई। शासन के निर्देशन में निगम अमला शहर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचा और वहां स्थित चिकन एवं मटन की दुकानों को बंद कराया गया।निगम अमले ने दुकानदारों से सहयोग की अपील की, जिस पर दुकानदारों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया। निगम अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यवाही का उद्देश्य किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न करना नहीं है, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना है। निगम ने कहा कि धमतरी शहर विविधता में एकता का उदाहरण है। विभिन्न धर्म और समाज के लोग यहां एक-दूसरे के पर्व और परंपराओं का आदर करते हैं। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए निगम समय-समय पर ऐसे कदम उठाता है जिससे सामाजिक समरसता और शांति का वातावरण कायम रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!