Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने किया तपस्वी मयंक पारख का स्वागत-सम्मान

जैन समाज का चातुर्मास चल रहा है। इस अवसर पर धर्म ध्यान आराधना साधना , तपस्या का क्रम भी लगातार जारी है। इसी क्रम में मयंक पारख सुपुत्र मनीष पारख ने 31 उपवास की तपस्या(मासक्षमण) की। ऐसे तपस्वी का सम्मान करने के लिए महापौर रामू रोहरा गोलबाजार स्थित आदिश्वर जिनालय पहुंचे। वहां पहुंचकर तपस्वी मयंक पारख का सम्मान किया। एवं उनके तपस्या की सुखशाता पूछी। उन्होंने कहा कि जैन समाज में चातुर्मासकाल विशेष रूप में धर्म ध्यान का अवसर होता है। तपस्या भी लगातार चलते रहता है।इसी क्रम में 31 दिन के उपवास के तपस्वी के सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ है। मैं तपस्वी को तथा पूरे परिवार को बहुत बहुत बधाई देता हूँ।इस अवसर पर रामू रोहरा के साथ, महेंद्र पंडित (जिला महामंत्री भाजपा), महेंद्र खंडेलवाल एवं पिंटू डागा संकेत पारख राकेश छाजेड
रोशन छाजेड भी उपस्थित थे।सभी ने में सभी ने तपस्वी का सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!