Uncategorized

शक्ति टीम द्वारा किरण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल कूरुद में चलाया गया जन-जागरूकता अभियान

एसपी.धमतरी के दिशानिर्देश पर शक्ति टीम द्वारा छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शक्ति टीम ने थाना कुरुद क्षेत्रांतर्गत किरण पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, कुरुद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा नियमों, बालक-बालिका एवं महिला सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई।टीम द्वारा छात्रों को बताया गया कि इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए तथा साइबर अपराधियों से किस प्रकार सावधान रहना चाहिए। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर 112, 1930 (साइबर फ्रॉड शिकायत हेतु) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें.यातायात नियमों का पालन करने की महत्ता समझाया गया.इस दौरान छात्रों ने भी सक्रियता से प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर शक्ति टीम के सदस्यों द्वारा विस्तार पूर्वक दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!