Uncategorized

हेरोइन बेचते युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार 6 नग हिरोइन (चिट्टा), नकदी व मोबाइल जप्त

आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि डिपो पारा स्थित कला मंच के पास एक युवक अवैध रूप से हिरोइन (चिट्टा) बेच रहा है।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में अपना नाम रवि सोनी पिता मोतीलाल सोनी 39 वर्ष निवासी जोधापुर वार्ड धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी का रहने वाला बताया।गवाहों की उपस्थिति में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 6 नग हेरोइन वजनी 01 ग्राम, कीमती 6,000 रूपये,सिल्वर फाइल पेपर (10 का नोट आकार का गोलाकार)एक लाईट,रविवो कंपनी का मोबाइल कीमती 7,000 रूपये,नकद रकम 2,100 रूपये ,कुल जुमला कीमती 15,100 रूपये जप्त किया गया है।बरामदगी के आधार पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 200/25 धारा 21(ए) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!