Uncategorized

उत्तर सिंगपुर के जंगलो में विचरण कर रहा दो दंतैल हाथी

सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग द्वारा कराई गई गांवो में मुनादी


धमतरी। जिले में लगातार हाथी चहलकदमी कर रहे है। हाथी जिले के जंगलो में विचरण करते हुए अपनी लोकेशन बदल रहे है। वर्तमान में दो हाथी विचरण करते हुए उत्तर सिंगपुर क्षेत्र पहुंच गए है।
हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही आसपास के ग्रामो सुरक्षा हेतु मुनादी भी कराई जा रही है। दो दंतैल हाथी जंगलो में विचरण करने के साथ ही रिहायशी इलाके में भी पहुंचे जिससे जानमाल का खतरा बना हुआ है। पूर्व में हाथियों द्वारा लगभग दर्जन भर लोगो की जान जिले में ली जा चुकी है। वर्तमान में हाथियों द्वारा फसलो को रौंदा भी जा रहा है जिससे किसानों को नुकसान भी हो रहा है। वन विभाग द्वारा हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए राजपुर, सोनपैरी, बादलबाहरा, बिरझुली, पेंड्रा, मोहंदी आदि गांव में अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के टीम द्वारा दिन रात हार्थियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!