Uncategorized

भाजपा सरकार सदैव किसान हितैषी, आगे भी किसानों के हित में योजनाएँ लाने के लिए प्रतिबद्ध है : रंजना साहू

सहकारी समिति डोमा की वार्षिक आमसभा संपन्न, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रहे उपस्थित


धमतरी। सहकारी समिति डोमा की वार्षिक आमसभा का आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव किसान हितैषी रही है और आगे भी किसानों के हित में योजनाएँ लाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभा को संबोधित करते हुए सहकारी समिति अध्यक्ष तुलाराम साहू ने समिति की वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी। भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर उतारने में सहकारी समितियों की अहम भूमिका है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!