Uncategorized

तरसींवा में कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, विधायक ओंकार साहू व जनप्रतिनिधियों ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन


धमतरी । ग्राम तरसींवा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमारे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। कबड्डी जैसे परंपरागत खेल हमारी संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं, इन्हें प्रोत्साहित करना समय की आवश्यकता है। सरकार और समाज के सहयोग से ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कविता योगेश बाबर ने कहा ग्राम स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। कबड्डी जैसे खेल ग्रामीण परिवेश में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। खेल भावना से जुड़े ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में ग्रामवासियों, आयोजक समिति एवं सभी प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!