Uncategorized

जुआरियो को पकड़ने दो दिनों तक की गई ड्रोन से रेकी तब जाकर पकड़े गए 9 जुआरी, नगदी 40200 जप्त

हाथी क़े विचरण का लाभ उठाते हुए बेंदरानवागांव के जंगल में खेल रहे थे जुआ,पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से भागे,8 मोबाइल और 4 वाहन जप्त

 

कुल 2 लाख 60 हजार रूपये से अधिक का माल जप्त, जुआ एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

थाना रूद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम बेंदरानवागांव के जंगल क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आपस में ताश पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।हाथी विचरण क्षेत्र होने के कारण जुआरियों को यह भ्रम था कि पुलिस वहाँ तक नहीं पहुँच पाएगी, इसलिए वे जंगल के भीतर जुआ खेल रहे थे।सूचना मिलते ही धमतरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, किंतु सतर्कता और घेराबंदी के दौरान 9 जुआरियों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया।
पकड़े गए जुआरियों से 40,200 रुपये नगद,1 बंडल ताश पत्ती 52 पत्ती,1 नग पीला रंग की तालपत्री,7 स्मार्टफोन एवं 01 कीपैड मोबाइल कुल कीमती 1,00,000,3 मोटरसाइकिल एवं 1 स्कूटी (कुल 4 वाहन) कीमती 1,20,000 रूपये
इस प्रकार कुल जुमला 2,60,200 रूपये की सामग्री जप्त की गई। जप्तशुदा रकम एवं सामान के संबंध में थाना रूद्री में आरोपियों के विरुद्ध धारा 03(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार जुआरियो मे ऋषभ अजमानी पिता बलजीत अजमानी 25 वर्ष, लालबगीचा,अनमोल उर्फ सौरभ ज्ञानचंदानी पिता राजू ज्ञानचंदानी 25 वर्ष, इतवारी बाजार साई मंदिर के पास, राजीव मीनपाल पिता गणेश मीनपाल 27 वर्ष, आमापारा गौराचौरा के पास,संतोष सोरी पिता स्व. भन्नूलाल सोरी 45 वर्ष, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी श्यामतराई, संतोष निर्मलकर पिता कल्याण निर्मलकर 30 वर्ष, बिलाई माता मंदिर के पास, मनोज साहू पिता दिनानाथ साहू 32 वर्ष, सोरिद डीपोपारा, सावन उर्फ गुड्डू यादव पिता स्व. भूवन यादव 32 वर्ष, सोरिद नगर, हरीश पवार पिता सतीश पवार 19 वर्ष, मराठापारा, श्यामलाल ध्रुव पिता स्व. कुशलराम ध्रुव 45 वर्ष, साकिन सोरम, थाना रूद्री शामिल है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!