भखारा क़े जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने की नए थाना प्रभारी से मुलाक़ात, बेहतर पुलिसिंग पर दिया गया जोर

भखारा -भखारा थाना में 11 अक्टूबर को चार्ज लिए नवपदस्थ थाना प्रभारी समीर तिवारी से शनिवार को भखारा नगर के जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की। जनप्रतिनिधियों ने नगर मे त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने थाना प्रभारी से विस्तृत चर्चा की। थाना प्रभारी ने जनप्रतिनिधियों से नगर की हर पहलुओं की जानकारी लेने के बाद जनप्रतिनिधियों को कहा कि मैं आप लोगों की जनभावनाओ ध्यान में रखते हुए हमेशा काम करूंगा। आप लोग भी ध्यान रखें कि अपराधियों की कोई सिफारिश नहीं करेंगे। आप हमें जितना स्वतंत्र होकर काम करने का मौका देंगे, हम भी नगर सहित क्षेत्र में शांति का वातावरण बनाए रखने मेहनत करेंगे। फर्जी पत्रकारों पर भी लगाम लगाने की बात कही।उन्होंने कहा कि धमतरी जिले के भखारा थाना मैदानी क्षेत्र में पहली बार सेवा करने का मौका मिला है तो मैं भी चाहता हूं कि भखारा क्षेत्र वाले मुझे नाम से नहीं मेरे काम की बदौलत जानें। त्योहार को ध्यान में रखते हुए पेट्रोलिंग एवं गस्त बढ़ा दी गई है। जुआरियों पर नकेल कसने गाँव गाँव में पहुँच रहे हैं। अवैध शराब बिक्री करने वाले और ताशपत्ती खेलने वालों पर कार्यवाही जारी है । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर,वरिष्ठ पत्रकार मुन्ना टकेश्वर पुरी, पार्षद भूपेन्द्र यादव, छबिलाल निर्मलकर, यशवंत पटेल उपस्थित थे।

