Uncategorized

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थयात्री प्रयागराज-काशी रवाना

तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सामाजिक एकता का प्रतीक है - हरख जैन

भखारा भठेली से नौ तीर्थ यात्रियों का चयन

भखारा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित तीर्थ यात्रा में धमतरी जिले से कुल 256 श्रद्धालुओं का चयन हुआ है। लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चयनित इन तीर्थयात्रियों में भखारा भठेली क्षेत्र से नौ श्रद्धालु शामिल हैं, जो प्रयागराज, काशी एवं बनारस के पवित्र स्थलों की यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदाई देने पहुंचे विधायक प्रतिनिधि हरख जैन, पार्षदगण छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, दीनानाथ साहू, चोवा ढीढी, शोभा साहू तथा नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद, मंगलमय एवं आध्यात्मिक अनुभवों से भरपूर यात्रा की कामना की। इस अवसर पर हरख जैन (पप्पू) ने कहा कि तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी श्रद्धालु भगवान से अपने नगर और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना करें। यात्रियों ने भी मुख्यमंत्री और समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह अवसर उनके जीवन की सबसे बड़ी सौगातों में से एक है। जाने वाली तीर्थ यात्रियों में अन्नू निर्मलकर, यति राम साहू, बलदाऊ साहू, भेशज पुरी गोस्वामी, राधू निषाद, रुमूल साहू, इंद्रपाल साहू, माखन साहू, विक्रम साहू सहित नौ यात्री शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!