Uncategorized

महापौर रामू रोहरा ने छात्रों के साथ किया सामूहिक रूप से राष्ट्रगान

वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में माननीय प्रधानमंत्री का हुआ लाइव प्रसारण

धमतरी -राज्य शासन के निर्देशानुसार वंदेमातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर पी एम श्री सेजेस बठेना स्कूल में प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका निगम महापौर रामू जगदीश रोहरा ने सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर सभी छात्रों के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया गया।
इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर ,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विनय जैन व शाला प्रबंधन समिति सदस्य मिथलेश चन्द्राकार संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू एवं समस्त शिक्षकगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!