Uncategorized

7 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से हुई मौत


धमतरी। एक सात वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे परिवार व गांव में मातम पसर गया। मिली जानकारी के अनुसार भखारा थानान्तर्गत ग्राम सुपेला निवासी नीलकंठ देवांगन के 7 वर्षीय पुत्र शीतांशु देवांगन गांव के तालाब में नहाने गया हुआ था. इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाल पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
15 वर्षीय लकड़ी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लगातार आत्महत्या की हो रही घटनाओं के बीच आज एक 15 वर्षीय नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ग्राम शकरवारा निवासी है। समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणो की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!