Uncategorized

धमतरी ग्रामीण कांग्रेस की 18 को बैठक, एसआईआर के संबंध में होगी चर्चा

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे निर्वाचक नामावलियो का विशेष गहण पुनरीक्षण की प्रभावी निगरानी एवं सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कार्यकारिणी एवं बूथ लेवल एजेंट की बैठक 18 नवंबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन में रखी गईं है. बैठक में जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी लेखराम साहू सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने बताया की इस दौरान पार्टी द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट को को ट्रेनिंग दिया जाएगा साथ ही श्री साहू ने बूथ, सेक्टर, मंडल के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!