Uncategorized

क्रिएटिविटी कार्यक्रम के तहत 10 गांवों को रास्पबेरी पीआई मिनी कंप्यूटर वितरित

धमतरी, 17 नवम्बर 2025/ जिले में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के क्रिएटिविटी कार्यक्रम के अंतर्गत 10 चयनित गांवों- चरमुड़िया, बंजारी, खैरा, गोजी, धौराभाठा, बोरसी, परसाबुड़ा, कपालफोड़ी, मोहंदी और खरतुली को रास्पबेरी पीआई मिनी कंप्यूटर प्रदान किए। कार्यक्रम में संबंधित गांवों के सरपंच, युवा चैंपियंस तथा प्रथम संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने चयनित युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्हें डिजिटल तकनीक का अधिकतम उपयोग करने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा कि “यह पहल ग्रामीण युवाओं को भविष्य की तकनीक और नवाचार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। रास्पबेरी पीआई जैसे आधुनिक डिजिटल टूल्स से जहां बच्चों में रचनात्मकता और तकनीकी समझ विकसित होगी, वहीं युवा चैंपियंस अपने-अपने गांवों में डिजिटल रोल मॉडल के रूप में उभरेंगे। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण समुदाय तक भी समान अवसर और आधुनिक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हो।”
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों व युवाओं में रचनात्मक आत्मविश्वास विकसित करना, डिजिटल डिज़ाइन और नवाचार कौशल सिखाना, एडब एक्सप्रेस के एआई टूल्स के उपयोग में दक्ष बनाना और चयनित युवा चैंपियंस को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देकर उन्हें गांवों में डिजिटल नेतृत्व प्रदान करना है।
रास्पबेरी पीआई मिनी कंप्यूटरों के वितरण से ग्रामीण युवाओं को डिजिटल शिक्षा, तकनीकी प्रयोग और नवाचार परियोजनाओं के लिए नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह पहल जिले में डिजिटल समावेशन और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!