Uncategorized

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऋण आवेदन हेतु पथ विक्रेताओं की उमड़ी भीड़


धमतरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं द्वारा ऋण आवेदन के लिए नगर निगम धमतरी के नगर आजीविका मिशन कार्यालय में लगातार बड़ी संख्या में विक्रेता पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से पात्र पथ विक्रेताओं को बिना किसी जमानत के तीन चरणों में ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। प्रथम चरण में 15,000, द्वितीय चरण में 25,000 तथा तृतीय चरण में 50,000 तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इन ऋणों की समय पर अदायगी करने पर लाभार्थियों को ब्याज में सब्सिडी के साथ-साथ डिजिटल लेन-देन प्रोत्साहन का भी लाभ मिलता है। नगर निगम धमतरी द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए शिविरों का आयोजन कर उन्हें योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेजों की पूर्ति के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। साथ ही, जिन लाभार्थियों ने प्रथम या द्वितीय कि़स्त का भुगतान समय पर किया है, उन्हें तीसरे चरण के ऋण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल ने बताया कि निगम की टीम द्वारा सभी पात्र विक्रेताओं को योजना से लाभान्वित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!