Uncategorized

अंबेडकर वार्ड के नाले में लाश मिलने से मचा हड़कंप,मौके पर पहुंची पुलिस

धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबेडकर वार्ड के श्री राम नगर के नाले में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। तुरंत पार्षद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लोगों के सहयोग से नाले से उस व्यक्ति को निकाला। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।28 नवंबर शुक्रवार की शाम लोगों की नजर अचानक श्री राम नगर अंबेडकर वार्ड के नाले में पड़ी। जहां पर एक व्यक्ति औंधे मुंह पड़ा हुआ था जिसकी सूचना पार्षद कुलेश सोनी को दी गई।उन्होंने थाना सिटी कोतवाली को खबर की।प्रभारी राजेश मरई अपनी टीम के साथ पहुंचे। थोड़ी देर में एफएसएल के भी टीम आ गई।वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था से शिवा प्रधान पहुंचे। उस व्यक्ति को नाले से निकाला गया जो कीचड़ से सराबोर था। थोड़ी देर बाद उस व्यक्ति की पहचान टिकरापारा दुर्गा मंदिर के पास निवासी राय सिंग ध्रुव उम्र लगभग 50 वर्ष पिता बच्चन सिंह के रूप में हुई है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मौत कैसे हुई है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!