Uncategorized

फुटहामुड़ा नहर परियोजना को मिलेगी गति: उच्च स्तरीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण, कार्य तुरंत शुरू करने के निर्देश

धमतरी-धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में बहुप्रतीक्षित फुटहामुड़ा नहर निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री शंकर ठाकुर, अधीक्षण अभियंता के. के. मित्तल ने किया । कार्यपालन अभियंता श्री हेमलाल कुरेशिया, अनुविभागीय अधिकारी पेमेंश सिन्हा एवं भविन देवांगन उपस्थित थे । अधिकारियों ने स्थल का दौरा कर निर्माण की प्रगति, तकनीकी पक्ष तथा आवश्यक संसाधनों का विस्तृत अवलोकन किया।
फुटहामुड़ा नहर निर्माण कार्य गंगरेल जलाशय के सैंडल डैम (ग्राम फुटहामुड़ा) से प्रारंभ होकर लगभग 19.74 किलोमीटर तक निर्माणाधीन है। इस महत्त्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर नगरी विकासखंड के 22 ग्रामों के लगभग 1940 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में बड़ा लाभ होने की संभावना है।भू-अर्जन की स्थिति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्य नहर से प्रभावित 10 ग्रामों में 14.33 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही वन क्षेत्र से प्रभावित 24.42 हेक्टेयर भूमि के प्रकरण को अंतिम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे निर्माण कार्य शुरू करने में अब कोई प्रशासनिक बाधा शेष नहीं है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता शंकर ठाकुर ने संबंधित एजेंसी एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को तत्काल प्रारम्भ करने तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण है, अतः निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाना चाहिए। जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि परियोजना पूर्ण होने पर नगरी क्षेत्र की सिंचाई क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!