Uncategorized

रजिस्ट्री दर में वृद्धि का विरोध जारी : जमीन कारोबारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर किया आंदोलन

जमीन कारोबारी संघर्ष समिति ने कांग्रेस विधायकों को सौंपा ज्ञापन


धमतरी। शासन द्वारा रजिस्ट्री दर शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है। इसके विरुद्ध जमीन कारोबारी संघर्ष समिति ने मोर्चा खोल दिया है। और वे एक दिसंबर से गांधी मैदान में आंदोलन में बैठे हुए है। मांग को मनवाने वे रोजाना अलग अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे है। इसी तारतम्य में आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को धरना स्थल में भैंस लाकर उसके सामने बीन बजाया गया। यह अनूठा प्रदर्शन लोगो में आकर्षण का केन्द्र बना रहा। समिति के अध्यक्ष रीतुराज पवार एवं सचिव राकेश राखेचा ने बताया कि शासन द्वारा रजिस्ट्री दर में बढ़ोत्तरी किये जाने से आम जनता, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्गीय प्रभावित हो रहे है। क्योंकि भूमि एवं पंजीकरण लागत बढऩे से उनमें अतिरिक्त आर्थिक बोझ पडऩे लगा है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे लेकर समिति द्वारा रजिस्ट्री दर में बढ़ोत्तरी के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। तीन दिन बीतने के बाद भी शासन द्वारा कोई पहल नहीं किया गया है। इसे ध्यान में रख चौथे दिन धरना स्थल में भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन किया गया। आंदोलन से सरकार को मिलने वाले राजस्व में कमी आई है। आंदोलन पन्द्र दिसंबर तक जारी रहेगा। इस अवसर पर संरक्षक अशोक मुंजवानी, वरिष्ठ सलाहकार सुनील लुनावत, नरेन्द्र साहू, सत्तू मुंजवानी, रोमी सावलानी, गुड्डा साहेब, नरेश समनानी, राजू भालेकर, तामेश साहू, नरेन्द्र निर्मलकर, भूषण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
जमीन कारोबारी संघर्ष समिति ने धमतरी विधायक ओंकार साहू एवं सिहावा विधायक अंबिका मरकाम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। समिति के अध्यक्ष रीतुराज पवार ने उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में रजिस्ट्री के सर्किल रेट एवं स्टाम्प शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे आम जनता, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग बेहद प्रभावित है। अब रजिस्ट्री दर बढ़ाये जाने से भूमि एवं भवन के पंजीकरण लागत बढऩे से लोगो पर आर्थिक बोझ पडऩे से उन्हें कई तरह की समस्याएं हो रही है। इसे लेकर बढ़े हुए रजिस्ट्री दर को वापस कराने की मांग को लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर संरक्षक अशोक मुंजवानी, सचिव राकेश राखेचा, सुनील लुनावत, नरेन्द्र साहू, रोमी सावलानी, गुड्डा साहेब, नरेश समनानी, प्रकाश चिमनानी, सत्तु मुंजवानी, नरेन्द्र निर्मलकर, उत्तम कुमार, प्रहलाद मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!