Uncategorized

अर्जुनी की महिला पुलिस टीम ने ग्राम उड़ेना के महिलाओं एवं बच्चों को दी अभिव्यक्ति एप की जानकारी

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में डीएसपी. (परि.) सुश्री विंकेश्वरी पिंदे के हमराह में थाना अर्जुनी की महिला पुलिस टीम ग्राम उड़ेना में जाकर वहां के महिलाओं एवं बच्चो को महिला अभिव्यक्ति एप एवं सायबर अपराध,ऑन लाईन ठगी व धोखाधड़ी, फर्जी कॉल्स, एटीएम फ्राड,एटीएम कार्ड चालू करने के नाम पर पर्सनल जानकारी मांग की जाने पर कोई गोपनीय ना देने के संबध में जानकारी दी गई। बालिका एवं महिलाओं के सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया है। अभिव्यक्ति ऐप इस अभिव्यक्ति ऐप से महिला एवं बालिका अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती है। इस एप के माध्यम से बालिका महिलाओं को तत्काल सहायता मिलेगी। यूजर की लोकेशन के हिसाब से एसओएस बटन दबाते ही यूजर के पास त्वरित पुलिस सहायता पहुंचेगी। इसके अलावा इस एप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी अपनी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी। बच्चों एवं महिलाओं को बताया गया कि वे महिला सुरक्षा अभिव्यक्ति एप से तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महिला पुलिस टीम द्वारा उड़ेना के महिलाओं एवं बच्चों को इसके बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!