Uncategorized

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के आयोजन की तैयारी प्रारंभ

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सम्बन्धित विभागो को तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

युवाओं एवं विद्यालयीन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने तथा जिले में खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में अब विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।धमतरी जिला अंतर्गत धमतरी, कुरूद एवं नगरी—तीन विधानसभा क्षेत्र आते हैं। धमतरी एवं कुरूद विधानसभा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र तथा नगरी विधानसभा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी एवं टीमें विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव की तिथि लोकसभा सांसद से चर्चा उपरांत निर्धारित की जाएगी।इस आयोजन को सफल बनाने हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!