Uncategorized

पशुपालन को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

धमतरी में पशु मित्र मास्टर ट्रेनर का चार दिवसीय प्रशिक्षण सफल

जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में पशुपालन को सतत, लाभकारी एवं समृद्ध बनाने तथा पशु पालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत पशु मित्रों के मास्टर ट्रेनर का चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम धमतरी जिले में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम स्तर पर बिहान योजना अंतर्गत सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (सीआरपी) के रूप में कार्यरत पशु मित्रों को शामिल किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रशिक्षण में पशु रोग नियंत्रण, पशुओं की उत्पादकता बढ़ाने के उपाय, फीड मैनेजमेंट, शेड मैनेजमेंट, पशुधन आधारित आजीविका, आय अर्जन गतिविधियों एवं मछली पालन से संबंधित तकनीकी जानकारियाँ दी गईं, जिससे पशु मित्रों को ग्रामीण स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन देने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आजीविका) श्री अनुराग मिश्रा ने पशु मित्रों को पशु पालक उद्यमी के रूप में विकसित करने हेतु उनके दायित्वों, उपलब्ध अवसरों एवं आय सृजन की संभावनाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नवाचार, स्थानीय संसाधनों के अधिकतम उपयोग तथा समूह आधारित मॉडलों के माध्यम से योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को जिला पशु चिकित्सालय का भ्रमण भी कराया गया, जहाँ पशु चिकित्सक डॉ. मयंक पटेल द्वारा पशुपालन से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं चिकित्सकीय जानकारियाँ प्रदान की गईं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!