Uncategorized

राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा


धमतरी। धमतरी राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित सामाजिक परिवारजनों की एक विशेष टीम गंगरेल पर्यटन के आनंद लेने के साथ साथ धमतरी युवा टीम के पदाधिकारियों के साथ सामाजिक कार्ययोजना पर चर्चा भी हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सभी लोगों को आगामी कार्य योजना की जानकारी देते हुए दुर्ग में सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन विक्रांत शर्मा ने भी युवाओं के आगामी कार्य योजना एवं धमतरी में प्रदेश ब्राह्मण सभा एकता और संगठनात्मक कार्य योजना पर फोकस डाला। छग में सभी जिलों में जिलाध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा को दी इस अवसर पर प्रदेश भर से आए सामाजिक पदाधिकारी रवि प्रकाश शुक्ला प्रमोद मिश्रा विनोद मिश्रा अरुण मिश्रा अरविंद मिश्रा संजय मिश्रा आलोक मिश्रा अजय मिश्रा मुकेश मिश्रा समित मिश्रा ने धमतरी की आराध्य देवी मां अंगार मोती मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद दर्शन प्राप्त किया साथ ही धमतरी के प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य रितेश मिश्रा प्रदेश सचिव सूरज शर्मा सुरेंद्र पांडेय पूर्व सरपंच महेश सविता। ने भी आए हुए विप्र जनों का गंगरेल में अभिवादन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!