Uncategorized

रोटरी क्लब द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ़िटलाइफ़ फिटनेस क्लब में जुंबा एक्सरसाइज का आयोजन

रोटरी क्लब धमतरी द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फ़िटलाइफ़ फिटनेस क्लब धमतरी में जुंबा एक्सरसाइज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर से आए प्रशिक्षकों ने आंचल गिलानी एंड टीम फिट लाइफ़ से जिज्ञासा तरार ने जुंबा सेशन कराया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू भी शामिल हुईं। रोटरी क्लब धमतरी के अध्यक्ष मनीष मित्तल ने बताया कि क्लब द्वारा धमतरी के युवाओं के लिए निरंतर स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा आगे भी मैराथन एवं योगा जैसे आयोजन किए जाएंगे।जुंबा कार्यक्रम के प्रोग्राम डायरेक्टर अभिषेक अग्रवाल , सत्येंद्र शर्मा (फ़िटलाइफ़ फिटनेस क्लब के संचालक )ने सभी उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।इनरव्हील क्लब धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल के साथ क्लब के सदस्यों ने भी जुंबा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर सफल बनाया.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!