Uncategorized

नवागांव वार्ड ने कोष्टापारा व रिसाईपारा को शिकस्त

रिसाईपारा ने अम्बेडकर वार्ड को व अम्बेडकर वार्ड ने कोष्टापारा पर पाई जीत

डीपीएल-7 के तहत रोजाना हो रहे रोमांचक मुकाबले

धमतरी। डीपीएल 7 के तहत मिशन ग्राउंड में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2 लाख रूपये नगद एवं विनर ट्रॉफी तथा उपविजेता को 1 लाख रूपये नगद एवं रनरअप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
कल प्रतियोगिता के तहत 4 मैच खेले गए। सभी मैच 8 ओव्हर के रहे। पहला मैच अम्बेडकर वार्ड व रिसाईपारा वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें अम्बेडकर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाया। जबाव में रिसाईपारा वार्ड की टीम ने मात्र 5.5 ओव्हर में 3 विकेट के नुकसान 79 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीत गया। दूसरा मैच कोष्टापारा व नवागांव वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें कोष्टापारा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में नवागांव वार्ड की टीम ने मात्र 5.4 ओव्हर में 2 विकेट खोकर 57 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। तीसरा मैच रिसाईपारा व नवागांव वार्ड के मध्य खेला गया जिसमें रिसाईपारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। जवाब में नवागांव वार्ड की टीम ने मात्र 5.3 ओव्हर में 1 विकेट खोकर 66 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। चौथा मैच अम्बेडकर वार्ड व कोष्टापारा वार्ड के मध्य खेला गया। अम्बेडकर वार्ड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाए। जवाब में कोष्टापारा वार्ड की टीम 6 विकेट खोकर 43 रन ही बना सकी। इस प्रकार अम्बेडकर वार्ड ने 23 रनो से मैच जीता।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!