Uncategorized

भक्त गुहा निषाद केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति के गौरव हैं-रामू रोहरा

ग्राम मुड़पार में भक्त गुहा निषाद जयंती समारोह मे दिया गया सामाजिक समरसता का सशक्त संदेश

ग्राम मुड़पार में भक्त शिरोमणि गुहा निषाद जयंती समारोह अत्यंत भव्य, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में गरिमापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही समाजजनों ने महापौर का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।समारोह को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि भक्त गुहा निषाद केवल एक समाज के नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति के गौरव हैं। उनका जीवन भगवान श्रीराम के प्रति अडिग भक्ति, निष्कलंक सेवा और सामाजिक समानता का अमिट प्रतीक है। प्रभु श्रीराम द्वारा भक्त गुहा को गले लगाना यह सिद्ध करता है कि सनातन परंपरा में भक्ति के सामने कोई भेदभाव नहीं टिकता।महापौर ने आगे कहा कि निषाद समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक एकता में अग्रणी भूमिका निभाई है। आज आवश्यकता है कि हम भक्त गुहा जैसे महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में भाईचारा, समरसता और सेवा भावना को और अधिक सशक्त करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!