Uncategorized

धमतरी में जिला स्तरीय मां परमेश्वरी महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

निगम सभापति कौशल्या देवांगन भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं

धमतरी-जिले में मां परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ भव्य रूप से किया गया। जिला स्तरीय इस महोत्सव के अवसर पर देवांगन समाज द्वारा आकर्षक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने नगरवासियों का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा में समाज की पारंपरिक जीवनशैली, समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत को विविध झांकियों और पारंपरिक वेशभूषा के माध्यम से सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर नगर निगम धमतरी की सभापति कौशल्या देवांगन भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुईं। उन्होंने देवांगन समाज की एकता, संस्कृति और परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि देवांगन समाज सदैव अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी रहा है। मां परमेश्वरी महोत्सव समाज की आस्था, श्रम, समर्पण और संस्कारों का सशक्त प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का कार्य करता है। सभापति कौशल्या देवांगन ने शोभायात्रा में शामिल विभिन्न झांकियों, पारंपरिक वेशभूषा, लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए समाजजनों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता को बल मिलता है और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
महोत्सव में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और भक्तिभाव का वातावरण बना रहा, जिससे मां परमेश्वरी महोत्सव यादगार बन गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!