Uncategorized

जालमपुर वार्ड में महापौर रामू रोहरा का दौरा, समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

धमतरी-नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा ने जालमपुर वार्ड का दौरा कर वार्डवासियों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने सफाई एवं पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिस पर महापौर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
दौरे के दौरान वार्डवासियों ने सड़क, नाली एवं तालाब से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से भी महापौर को अवगत कराया।
महापौर श्री रोहरा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया और कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर के आश्वासन से संतुष्ट होकर वार्डवासियों ने उनका आभार व्यक्त किया और समस्याओं के समाधान के लिए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!