Uncategorized

दिल्ली पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने किया गया स्कॉलर बैज सेरेमनी का भव्य आयोजन


धमतरी। दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को सम्मानित करने हेतु स्कॉलर बैज सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम धमतरी पियूष तिवारी थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के समीप दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय के कॉयर ग्रुप द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सभी स्कॉलर विद्यार्थियों के अभिभावकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने बच्चों की उपलब्धियों का साक्षी बनकर गर्व का अनुभव किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी, सभी को प्रेरित किया तथा कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक अंतिम परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों हेतु स्कॉलर बैज पुरस्कार योजना की जानकारी दी।निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को ग्रीन बैज, ग्रीन ब्लेजऱ, ब्लू बैज, ब्लू टाई, गोल्ड मेडल, स्कॉलर ब्लेजऱ एवं टाई तथा स्कॉलर मेडल जैसे विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए। अपने प्रेरणादायक संबोधन में पीयूष तिवारी ने अपने बचपन के अनुभव साझा किए तथा अनुशासन और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इन मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक धीरज अग्रवाल एवं श्रीमती निधि अग्रवाल ने भी सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में वेद प्रकाश साहू के मार्गदर्शन में समूह गीत तथा श्रीमती दीपाली एवं श्री मुकुल के निर्देशन में सेमीक्लासिकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।मंच संचालन छात्राओं शिविका कुकरेजा एवं राबिया परवीन ने आत्मविश्वास के साथ किया। बैज वितरण गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया तथा विद्यालय के दीर्घकालीन सेवाकर्मी स्टाफ सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। निदेशक महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!