Uncategorized

बच्चो संग जिपं उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकार ने रस्सी-कसा खेलकर बढ़ाया उत्साह

विकासखंड स्तर पर हुआ छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का भव्य शुभारम्भ

धमतरी। रुद्री के मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चंद्राकर ने रस्सा-कसा प्रतियोगिता में भाग लेकर कर किया, उन्होने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। इस खेल में सभी वर्गों के लोग हिस्सा ले रहे हैं। इसकी शुरुआत ग्रामीण अंचल से हुई, जो अब ब्लाक स्तर पर पहुंच चुका हैं। कार्यक्रम के अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, जनपद उपाध्यक्ष राजू चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष बंगानी उपस्थित रहे। नीशू चंद्राकर ने कहा छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने जिले ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज रुद्री मिनी स्टेडियम में विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आगाज हुआ। पारम्परिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढिय़ा ओलिंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार छत्तीसगढ़ी परंपरा विरासत और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को सहेजने में प्रयासरत है। इसीलिए छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाने के लिए गांव, नगर, कस्बों में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है । जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू ने सभी उपस्थित खिलाडिय़ों को ब्लॉक स्तर पर विजय हासिल कर जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल होने से शुभकामनाएं दिए. इस दौरान सुरेंद्र साहू लक्ष्मेंद्र साहू एडिसनल सी. ई. ओ. जनपद धमतरी, रामचंद्र खरे ए. पी. ओ. मनरेगा, सुशील भास्कर, प्रेम सिन्हा, खिलेश्वर साहू , दीपक ध्रुव, लालचंद दिली, रविशंकर सोनी , व जनपद पंचायत के अधिकारीगण ,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष नीलकंठ साहू , होमेश्वर साहू , फिरोज बनपेला , दीपेन्द्र साहू, डोमन यादव , कुंजू साहू , समीर बनपेला आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!