Uncategorized

बस स्टैंड में अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्याऊ का महापौर रामू रोहरा ने किया शुभारंभ

धमतरी-भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर बस स्टैंड परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जनसेवा की भावना से प्याऊ (शीतल पेयजल केंद्र) का शुभारंभ किया गया। इस पुनीत कार्य का उद्घाटन नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस दौरान राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए छाछ का भी वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर रामू रोहरा ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक समानता, अधिकार और सम्मान पहुंचाने का जो संदेश दिया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दिवस है।महापौर ने सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में प्याऊ का संचालन और छाछ वितरण जैसे कार्य आम जनता के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होते हैं। यह न केवल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी परिचायक है।
रोहरा आगे कहा कि नगर के विभिन्न संगठनों और नागरिकों को ऐसे जनहित कार्यों में आगे आकर सहयोग करना चाहिए, जिससे जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ मिल सके।
महापौर ने सभी से अंबेडकर जी के विचारों को अपनाते हुए समाज में समरसता, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने इस पहल की सराहना करते हुए महापौर रामू रोहरा का आभार व्यक्त किया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!