Uncategorized

चलती मेटाडोर में लगी आग,सोलर पैनल सहित अन्य समान व वाहन ख़ाक

55 लाख से अधिक का नुकसान की आशंका , चालक, हेल्पर (बाप -बेटा) बाल बाल बचे

कुरूद- बीती रात्रि नेशनल हाईवे में कुरूद राखी मोड़ के पास सोलर पैनल से भरी चलती मेटाडोर में में अचानक आग लग गई। जिसे देख चालक, हेल्पर बाप बेटा कूद कर अपनी जान बचाई। किंतु आग इतनी भयानक था कि देखते ही देखते पूरा सामान समेत वाहन जलकर ख़ाक हो गया। जिससे 55 लाख से अधिक की नुकसान का अनुमान लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट पुलिस थाना में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद (यूपी) से मेटाडोर क्रमांक एमपी 7जीए 9795सोलर पैनल का 111प्लेट लेकर मलकानगिरी उड़ीसा के लिए रवाना हुआ था। जो शनिवार रात्रि करीबन ढाई बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायपुर -धमतरी मार्ग से होकर गुजर रहे थे। तभी कुरूद से तीन किलोमीटर दूर राखी मोड़ के पास अचानक मेटाडोर में आग लग गई। जिसे देख चालक जनक सिंह निवासी भिंड और हेल्पर उनका पुत्र कूदा। दोनों ने पहले अपने पास रखे फायर शेफ्टी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटे इतनी भयानक थी कि उनके बस से बाहर हो गया। तब पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सोलर पैनल का प्लेट सहित मेटाडोर जलकर ख़ाक हो गया। चलती वाहन में इस आगजनी कैसी हुई इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन इस आगजनी से वाहन और सोलर पैनल समेत 55लाख 2हजार 9 सौ 75रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। जिसकी रिपोर्ट कुरूद थाना में दर्ज कराई गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!