वंदन, पूजन – अर्चन कर मातृदिवस पर भाजपा नेता राजेश शर्मा ने सैकड़ों माताओं को सम्मानित कर पेश की अनूठी मिसाल
समाज में मां के पवित्र रिश्ते को परिभाषित करने मोदी जी के नारी वंदन बिल सबसे बड़ा उदाहरण -:पं.राजेश शर्मा

धमतरी- समाज के सबसे महान, पवित्र एवं आदर्श रिश्ते का शाश्वत प्रतीक मां, की सार्थकता को पूरी पवित्रता, सहृदयता एवं प्रामाणिकता के साथ सिद्ध कर उसके प्रति कृतज्ञता का भाव अर्पित करने हेतु साल में 10 मई को मदर्स डे (मातृदिवस) मनाने की प्राचीन परंपरा चली आ रही है इसे ही आगे बढ़ाते हुए शहर के धर्म प्रेमी समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश शर्मा द्वारा रविवार को शहर के हृदय स्थल बालक चौक स्थित धन केशरी मंगल भवन में पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ गरिमापूर्ण भावमय कार्यक्रम आयोजित कर शहर की सार्वजनिक धरातल पर अपने सेवाभावी कार्यों तथा मां की विशिष्ट भूमिका निभाने वाले नारी शक्ति को सम्मानित करते हुए उनका वंदन, पूजन, अर्चन करते हुए समाज के समक्ष एक अनुकरणीय प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इस अलौकिक, अव्दितीय, तथा अद्भभुत ,क्षण के साक्षी बने एवं सम्मान पाने वाली सैकड़ों मातृ-शक्तियों के समूह ने भावनात्मक एवं भाव विभोर कर देने वाले इस संवेदनशील क्षण पर भावुकतावश सहसा यह कहा उठे की जीवन के इस भागम भाग में ऐसे भी छोड़ आते हैं जब हमें कोई व्यक्ति सम्मानित करते हुए संबंधों की पवित्रता को निभाकर धर्म तथा सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है पंडित राजेश शर्मा का यह आयोजन भी उपरोक्त भावनाओं के कारण शहर के पारंपरिक आस्था वास श्रद्धा के इतिहास में हमेशा अमिट अक्षरों पर लिख दिया जाएगा। वहीं आयोजन का सूत्रधार बने पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि आज जब संबंधों की पवित्रता में गिरावट आ रही है और जिसके कारण समाज के नैतिक मूल्य खत्म हो रहे हैं और कलयुग दहलीज पर खड़े होकर दस्तखत दे रहा है ऐसे में एकमात्र पवित्र रिश्ता है मां जिसके कारण ही भारतीय समाज में आज भी सुख ,शांति, समृद्धि, दिखाई पड़ती है और यही बात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन बिल में समाहित कर माता शब्द को नई परिभाषा देते हुए मानव समुदाय के समक्ष सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसके लिए इतिहास उनका सदैव ऋणी रहेगा।
नारी वंदन बिल अधिनियम की ग्राह्यता को सभी ने स्वीकारा
मातृ दिवस के इस आयोजित कार्यक्रम की सार्थकता तब सिद्ध हो गई जब उपस्थित सभी माता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महिलाओं को समझ में समुचित अधिकार दिए जाने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं नारी वंदन बिल अधिनियम पर जागरूकता दिखाते हुए सभी ने एक मत से इसकी ग्राह्यता पर सहमति व्यक्त करते हुए देश के इतिहास में आधी आबादी को समुचित प्रतिनिधित्व देकर समाज में उनके अधिकार की रक्षा का बिल बताते हुए इसका समर्थन व्यक्त किया।
समाज के सर्वांगीण क्षेत्र की नामचीन महिलाओं का हुआ सम्मान
सम्मान समारोह में जिन महिलाओं को सम्मिलित किया गया था वह समाज के सर्वांगीण क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, प्रशासनिक सेवा, समाज, राजनीति सहित सार्वजनिक जीवन में दिए गए अपने विशिष्ट योगदान के कारण विशेष स्थान रखती है उन सब को मदर्स डे के इस पवित्र अवसर पर एक मंच पर सम्मानित करना शहर के गौरवशाली इतिहास में एक कड़ी के रूप में जोड़ गया है।
मुख्य चेयर पर्सन बन दिव्यांग गायत्री रो पड़ी, कही राजेश भाई का प्रेम रहेगा जीवन भर याद
बचपन से ही दोनों पैर से दिव्यांग 42 वर्ष की गायत्री साहू नारी शक्ति सम्मान समारोह में जब मुख्य चेयर पर्सन के रूप में आयोजक पंडित राजेश शर्मा द्वारा आमंत्रित की गई तो उसके आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे और मंच पर पहुंचते ही कहा उठी की जीवन के संघर्ष भरे दौर में पहले यह पल है, जब मां के जाने के बाद किसी दूसरे ने पारिवारिक सदस्य बनकर इतना प्यार दिया जिसके लिए मैं राजेश भाई का जीवन पर आभारी रहूंगी और इसे कभी भूल नहीं पाऊंगी ।
पारम्परिक स्वागत से तीज़ की याद कर भावुक हुई मातृशक्ति
नारी वंदन सम्मान समारोह की खासियत यह रहेगी या कार्यक्रम पूर्णता धर्म,समाज,संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा हुआ रहा, आगंतुकों का स्वागत छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का प्रतीक पारंपरिक बाजे की धुन से की गई वही इस स्थल पर पहुंचने वाले प्रत्येक लोगों के लिए श्रृंगार की सभी सामग्रियां सेवा के रूप में उपलब्ध कराई गई थी जिसमें महुर, मेहंदी,नेल पॉलिश, सहित अन्य प्रकार की उपलब्धता से मातृशक्ति भावुक होकर कहने लगी, आज हमें हमारे सुहाग का लोक पर्व तीज की याद आ गई और यह स्थल मायके के रूप में लग रहा हैं, वही पंडित राजेश शर्मा पिता तुल्य, भाई तुल्य, के रूप में जीवन भर हमारी धरोहर के जैसे सहेजें जाएंगे।
पूरे मनोभाव से कार्यक्रम को स्वयं संजोकर,परोसदारी के कायल हुए आगुंतक
मातृ दिवस पर नारी शक्ति वंदन का कार्यक्रम अपने आप में बहुत सारे सहृदयता पूर्ण कार्यों की साक्षी बन गई, क्योंकि इस पूरे कार्यक्रम को पूरे मनोभाव के साथ समर्पित रूप से आयोजित पंडित राजेश शर्मा द्वारा स्वयं की देखभाल में सजाया एवं संवारा गया था, कार्यक्रम की गरिमा एवं सम्मान में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो जाए इसलिए वे स्वयं सतत निगरानी कर रहे थे, यहां तक की भोजन के मीनू को भी बहुत सोच समझ कर तैयार किया गया जिसकी परोसदारी की कमान विश्व हम अपने हाथ में संभाले हुए थे। इसलिए वहां आने वाली प्रत्येक मातृशक्ति उनके उक्त कार्यों से प्रभावित होकर कायल रहे।
निगम की गंभीरता एवं दी गई त्वरित व्यवस्था की हुई सराहना
कार्यक्रम में आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसलिए निर्माणाधीन नाली के मलबे को छुट्टी का दिवस होने के बाद भी नगर निगम ने गंभीरता दिखाते हुए तुरंत उठाकर सुविधा को बहाल किया वहीं निगम के स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष निलेश लूनिया, स्वास्थ्य अधिकारी शंशाक मिश्रा, पार्षदगण पिंटू यादव, कुलेश सोनी द्वारा मौके पर उपस्थित होकर साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को चरित्र रूप से उपलब्ध कराया, निगम की जागरूकता के लिए सभी ने धन्यवाद भी दिया है।

