ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगी जिले की दवा दुकानें
जिला औषधि विक्रेता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

धमतरी। ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ मेडिकल एसोसिएशन के आह्वाहन पर धमतरी जिला औषधि संघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि 20 मई को धमतरी जिले की समस्त दवा दुकानें ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में पूर्णत: बंद रहेंगी। यह बंद आम जनता, दवा व्यवसाय एवं मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ऑनलाइन फार्मेसी के कारण अनेक गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिनमें मुख्य रूप से बिना योग्य फार्मासिस्ट की निगरानी के दवाइयों की बिक्री। नकली एवं एक्सपायरी दवाओं के मिलने की संभावना। डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन का सही सत्यापन न होना। प्रतिबंधित एवं संवेदनशील दवाओं का दुरुपयोग बढऩा। मरीजों को उचित दवा संबंधी परामर्श नहीं मिल पाना। स्थानीय मेडिकल व्यवसाय एवं रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव। आपातकालीन स्थिति में समय पर दवा उपलब्ध न हो पाना। मरीजों की निजी स्वास्थ्य जानकारी के दुरुपयोग का खतरा। संघ का मानना है कि दवा केवल एक व्यापार नहीं बल्कि स्वास्थ्य सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसमें मरीज की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। सतराम वाशानी सचिव धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ ने धमतरी जिले के समस्त दवा व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि 20 मई को होने वाले एक दिवसीय बंद को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करें।
