Uncategorized

पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने की मांग को लेकर किसान यूनियन द्वारा कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन


धमतरी। किसान यूनियन धमतरी ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। खरीफ सीजन में खेती के लिए किसानों ने कलेक्टर से पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने जिले में खाद और बीज के कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में किसानों ने महंगे रेट पर खाद और बीज खरीदे जाने की बात ज्ञापन में कही है। किसानों ने कहा है कि सोसायटियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खुले बाजार से महंगे दामों पर खाद खरीदना पड़ रहा है। इसके साथ ही नकली खाद और बीज बिकने की शिकायत भी सामने आ रही है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घनाराम साहू किसान नेता ने कहा कि धमतरी जिले के कंडेल से नहर सत्याग्रह की शुरुआत हुई थी और अब उसी कंडेल गांव से किसान अपने हक और हित की मांग को लेकर शासन-प्रशासन के सामने आवाज उठा रहे हैं। मौजूदा समय में प्रति एकड़ केवल एक बोरी यूरिया और एक बोरी डीएपी देने की लिमिट तय कर दी गई है, जो पर्याप्त नहीं है। गोबर कंपोस्ट खाद की व्यवस्था की जाए। किसानों की मांग पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले में इस बार खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैज्ञानिक अध्ययन के माध्यम से यह आकलन किया गया है कि किस सोसायटी में कितनी खाद की जरूरत है और उसी आधार पर वितरण किया जा रहा है। इस बार रासायनिक खाद की कमी को देखते हुए जैविक और ऑर्गेनिक खाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!