गर्मी में राहत बनकर उतरा समाजसेवी घरौंदा परिवार का आत्मीय सेवा आयोजन
पितरों के संस्कारों को सेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है - नेहा गोयल

ज्येष्ठ अमावस्या के पावन अवसर पर अपने पूज्य पितरों की पुण्य स्मृति एवं आशीर्वाद स्वरूप धमतरी के समाजसेवी श्रीमती ममता–ताराचंद गोयल (घरौंदा) परिवार द्वारा राहगीरों के लिए शीतल मठा सेवा का आत्मीय आयोजन किया गया। तपती गर्मी और तेज धूप के बीच यह सेवा लोगों के लिए राहत, संवेदना और अपनत्व का सुंदर संदेश बनकर सामने आई।
इस सेवा कार्य में श्रीमती नेहा–अमित गोयल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं नन्हीं अर्शिया एवं काव्या ने सहज मुस्कान और आत्मीय भाव से राहगीरों को मठा पिलाकर सभी का मन मोह लिया। बच्चियों की संवेदनशील सहभागिता ने आयोजन को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।
नेहा गोयल ने कहा कि, ज्येष्ठ अमावस्या केवल पितरों के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के माध्यम से आगे बढ़ाने का भी दिन है। भीषण गर्मी में किसी प्यासे व्यक्ति को शीतलता पहुंचाना सबसे बड़ा संतोष देता है।
इस पुनीत सेवा आयोजन में सुलेखा जोशी, सुनीता भट्टर, राज जैन,कविता राठी, आनंद जैस, सुभाष मलिक, सरिता दोशी, राजा, चुनेश्वर, रिज़वान एवं एनु का विशेष सहयोग रहा।


