श्री पाश्र्वनाथ जिनालय में हुआ शतावधानी प्रयोग कार्यक्रम का आयोजन

धमतरी। व्याख्यान वाचस्पति परम पूज्य जयानंद मुनि जी महाराज साहेब के सुशिष्य रत्न गणाधीश पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनि गणी जी, परम पूज्य नन्दीसेन मुनि जी महाराज साहेब, परम पूज्य पन्यास प्रवर श्री वीरभद्र मुनि गणी जी(विराग मुनि जी), परम पूज्य भव्य मुनि जी महाराज साहेब, परम पूज्य सोमभद्र मुनि जी महाराज साहेब, परम पूज्य सुहस्ति भद्र मुनि जी महाराज साहेब, शतावधानी बालमुनि हंसभद्र जी महाराज साहेब श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में विराजमान है। आज प्रवचन के स्थान पर शतावधानी बालमुनि श्रीहंसभद्र जी महाराज साहेब के शतावधानी प्रयोग का कार्यक्रम श्रीसंघ के समक्ष रखा गया था। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित श्रावक श्राविकाओं द्वारा 100 शब्द बताया गया। जिसे क्रमश: बोर्ड में लिखा गया। इन 100 शब्दों में संख्या, तीर्थंकरों के नाम, देवी देवताओं के नाम, शहरों के नाम, देश के नाम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम, राजनेताओं के नाम, मिठाइयों के नाम, ख्याति प्राप्त हस्तियों के नाम आदि शामिल थे। उसके बाद परम पूज्य बालमुनि हंसभद्र जी द्वारा उन 100 शब्दों को सीधा एवं उल्टा क्रम से बताया गया। उसके बाद श्रावक श्राविकाओं द्वारा शब्दों से संबंधित प्रश्न पूछा गया। बालमुनि द्वारा सभी प्रश्नों का सही जवाब दिया गया। पूरा प्रवचन हाल इस प्रयोग के अनुमोदनार्थ जयकारे से गूंज उठा। इससे पूर्व कांकेर में भी शतावधानी प्रयोग का कार्यक्रम रखा गया था।
सहस्त्रावधान प्रयोग का आयोजन
17 जून को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पूरे श्रीसंघ एवं शहरवासियों के समक्ष सहस्त्रावधान प्रयोग का आयोजन होगा। इसमें 1000 शब्द होंगे। जिन्हें क्रम से सीधा तथा उल्टा बालमुनि हंसभद्र जी द्वारा बताया जाएगा। साथ ही कही से कोई भी शब्द संख्या उपस्थित जनो द्वारा पूछा जा सकता है। इन सभी का बालमुनि हंसभद्र जी द्वारा जवाब दिया जाएगा।
सामूहिक नवकार जाप का आयोजन
परम पूज्य पन्यास प्रवर श्री वीरभद्र मुनि गणि जी का आज 142 उपवास है। इस दीर्घ तपस्या के अनुमोदनार्थ आज रात्रि 7:36 से 8:36 बजे तक श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में सामूहिक नवकार जाप का आयोजन युवा मित्र मंडल द्वारा रखा गया है। सभी श्रावक श्राविकाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारे। साथ ही कल 23 मई को श्री पाश्र्वनाथ जिनालय, इतवारी बाजार, श्री आदिश्वर जिनालय, गोलबाजार एवं श्री अभिनंदनस्वामी जिनालय, शांति कॉलोनी में प्रात: 7 से 8 बजे तक सामूहिक पूजा का कार्यक्रम का आयोजन होगा। उसके बाद सामूहिक सामयिक श्री पाश्र्वनाथ जिनालय इतवारी बाजार में समय प्रात: 8:45 से 10 बजे तक प्रवचन के मध्य रखा रखा गया है। सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारे।