सभापति कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार शिविर में हुईं शामिल
सुबह योग शिविर का हुआ आयोजन, सभापति ने किया योग

धमतरी। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोरिद एवं जोधापुर वार्ड में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में नगर निगम सभापति (स्पीकर) श्रीमती कौशिल्या देवांगन शामिल हुईं। शिविर का शुभारंभ सुबह आयोजित योग शिविर से हुआ, जिसमें सभापति श्रीमती देवांगन ने स्वयं योग कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, नगर निगम, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चों को सुपोषण किट वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

