Uncategorized

लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह संपन्न

धमतरी। लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह मंगलवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ लायन तिलोकचंद बरड़िया एवं विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के सेकंड वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन अनिल अग्रवाल तथा एमजेएफ लायन सीए मनोज सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीएमजेएफ लायन शांतिलाल शर्मा निजी कारणों से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम में लायन डॉ. अरविंद नेरल ने शपथ अधिकारी के रूप में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सर्वप्रथम एमजेएफ लायन धनंजय किरी ने इमीडिएट पास्ट प्रेसिडेंट के रूप में तथा एमजेएफ लायन मनोज सोनी ने एडमिनिस्ट्रेटर एवं एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके पश्चात लायन शकुंतला साहू ने अध्यक्ष पद की तथा लायन हरजिंदर छाबड़ा, लायन प्रदीप गोलेछा एवं लायन इंदर रामरख्यानी ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। सचिव मंडल में लायन ज्योति लूनिया ने सचिव एवं लायन पूजा साहू ने संयुक्त सचिव के रूप में तथा कोषाध्यक्ष मंडल में लायन अंजुला सोनी ने कोषाध्यक्ष एवं लायन धनवती किरी ने संयुक्त कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की।
समारोह में लायन सरिता दोशी ने सर्विस चेयरपर्सन तथा उनकी टीम के सदस्य लायन आकाश कटारिया, लायन रंजना साहू, लायन पराग दोशी एवं लायन नरेश पंजवानी ने शपथ ली।
लायन कामिनी कौशिक ने मार्केटिंग चेयरपर्सन तथा उनकी टीम के सदस्य लायन मुरली अंडानी, लायन राजकुमार वरदयानी, लायन लोकेश चोपड़ा एवं लायन राजकुमार वधवानी ने शपथ ग्रहण की।लायन एस. डी. ननकानी ने मेम्बरशिप चेयरपर्सन तथा उनकी टीम के सदस्य लायन अजय पारेख, लायन लक्ष्मण हिंदुजा, लायन ज्ञानचंद लूणावत एवं लायन दिलावर रोकड़िया ने शपथ ग्रहण की।क्लब अधिकारियों में लायन कामिनी साहू ने टेमर तथा लायन देवेंद्र शर्मा ने टेल ट्विस्टर के रूप में शपथ ली।इसके पश्चात बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के रूप में लायन भूपेश भाई शाह, लायन सुरेन्द्रपुरी गोस्वामी, लायन मोहन अग्रवाल, लायन विजय अग्रवाल, लायन भूषण सेठिया, लायन राजेश मिरानी, लायन हरख जैन, लायन अमृत सुंदरानी, लायन गोवर्धन चावला, लायन नीलेंद्र चक्रवर्ती एवं लायन आर. एस. गुप्ता ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अपने उद्बोधन में लायंस क्लब की सेवा परंपरा की सराहना करते हुए नवगठित टीम को समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। शपथ अधिकारी लायन डॉ. अरविंद नेरल ने सभी पदाधिकारियों से सेवा, समर्पण, पारदर्शिता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन शकुंतला साहू ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि लायंस क्लब धमतरी फ्रेंड्स आगामी सत्र में सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। समारोह सौहार्द, उत्साह एवं सेवा संकल्प के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मंच संचालन बड़े आकर्षक अंदाज़ में लायन कामिनी कौशिक व हरख जैन ने किया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!