पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) ने नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, मोहला में ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक।
लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, बेसिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, नवाचारों को रेंजभर में लागू करने एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग पर दिया विशेष जोर

पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव (भा.पु.से.) द्वारा दिनांक 07 जुलाई 2026 को नव-निर्मित पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, मोहला में रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा. पु. से), पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) , पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन(भा. पु. से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर सिंह पटेल सहित जिला मोहला मानपुर चौकी के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनंदगांव द्वारा सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन के पश्चात बेसिक पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर थाना स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा बैठक के दौरान रेंज के विभिन्न जिलों द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनकी पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सराहना करते हुए आवश्यकतानुसार अन्य जिलों में भी लागू करने के निर्देश दिए गए।
*बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख निर्देश:-*
▪️लंबित अपराधों एवं शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
नक्सल उन्मूलन के पश्चात बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।
▪️शहरी क्षेत्रों में सिटी पुलिसिंग एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाए।
▪️नगरीय क्षेत्र के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी रेडियो कम्युनिकेशन पर सतत निगरानी रखें एवं आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करें।
▪️सीएम हेल्पलाइन-1076 की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
▪️सभी विवेचकों एवं थाना स्टाफ को CCTNS का प्रशिक्षण देकर जिला स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाए।
▪️नक्सल पीड़ित परिवारों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जाए।
▪️जनोन्मुखी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक जिले के उत्कृष्ट नवाचारों को आवश्यकता अनुसार रेंज के अन्य जिलों में भी लागू किया जाए।
🔹 *जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी:-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह(भा. पु. से)द्वारा जिले में विकसित ई-बीट सिस्टम (E-Beat System) का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया, जिसकी पुलिस महानिरीक्षक एवं रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों ने सराहना की। पुलिस महानिरीक्षक ने इसे रेंज के सभी जिलों में लागू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिले को नक्सल मुक्त बनाने हेतु किए जा रहे प्रयास, पुलिस को-ऑर्डिनेशन सेंटर, आधुनिक कंट्रोल रूम, नक्सल पुनर्वास केंद्र, पुलिस लाइन में विकसित आधारभूत सुविधाओं एवं अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
🔹 *जिला राजनांदगांव:-*
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा(भा. पु. से)द्वारा “पहल” अभियान, युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग एवं रीडिंग रूम, कोटवार-पुलिस मित्र-गुड सेमेरिटन नेटवर्क, सरपंच एवं कोटवार सोशल मीडिया ग्रुप, कानून-व्यवस्था हेतु QRT (Quick Response Team) रोस्टर सिस्टम तथा किशोर अपराधों की रोकथाम के लिए “किशोर पंजी” जैसी अभिनव पहलों की जानकारी प्रस्तुत की गई। ग्रासरूट स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों, विशेषकर चाकूबाजी की घटनाओं में कमी लाने के प्रयासों की भी जानकारी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक ने इन नवाचारों की सराहना करते हुए अन्य जिलों में भी इन्हें लागू करने के निर्देश दिए।
🔹 *जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई:-*
पुलिस अधीक्षक श्री लक्ष्य शर्मा (भा. पु. से) द्वारा District Prosecution Monitoring Cell, एवं District Cyber Cell जैसी नवाचारी पहलों की जानकारी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक ने इन पहलों की सराहना करते हुए अन्य जिलों में भी आवश्यकतानुसार लागू करने के निर्देश दिए।
🔹 *जिला कबीरधाम:-*
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह( भा. पु. से )द्वारा नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, पुलिस बैंक, पुलिस कैंटीन एवं प्ले स्कूल जैसी पुलिस कल्याणकारी योजनाओं तथा अपराध नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी गई।
*इस दौरान जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा तैयार “डिस्ट्रिक्ट प्रोफाइल बुक” का पुलिस महानिरीक्षक द्वारा विमोचन किया गया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए रेंज के सभी जिलों में ऐसी प्रोफाइल बुक तैयार करने के निर्देश दिए।*
बैठक के समापन पर पुलिस महानिरीक्षक श्री बालाजीराव (भा.पु.से.) ने सभी जिलों द्वारा प्रस्तुत नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए बैठक के सफल आयोजन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह(भा. पु. से)एवं जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस की संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
*बैठक के समापन उपरांत:-* पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री बालाजीराव (भा.पु.से.) के मुख्य आतिथ्य में रक्षित केंद्र, मोहला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्रीमती तूलिका प्रजापति (भा.प्र.से.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री लक्ष्य शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चिराग जैन (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) श्री देवचरण पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीतांबर सिंह पटेल सहित रेंज के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने वृक्षारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभागीदारी अभियान बताते हुए प्रत्येक लगाए गए पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
