महापौर जगदीश रामू रोहरा के मुख्य अतिथ्य मे पीएम श्री एम आर डी स्कूल बठेना में नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण

धमतरी- राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नि: शुल्क सरस्वती सायकल योजना अन्तर्गत मंगलवार को पीएम श्री एम आर डी शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में नगर पालिक निगम महापौर जगदीश रामू रोहरा के मुख्य अतिथ्य में कर-कमलों द्वारा तिलक लगाकर सायकल वितरण किया गया.
यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने, स्कूल आने जाने की दूरी को आसान बनाने,ड्राप आउट रेट कम करने , बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है । इस योजना में बीपीएल परिवार के पात्र हितग्राही पात्र बालिकाओं को सायकल प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के मूर्ति पर माल्यार्पण तिलक वंदन के साथ हुआ.मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा ने सभी पात्र हितग्राही बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए बधाई दिये।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनय जैन ,सांसद प्रतिनिधि नीरज नाहर , संस्था प्राचार्य रविन्द्र कुमार साहू शाला प्रबंधन समिति सदस्य श्री राजीव चन्द्राकार,अविनाश दुबे (पूर्व जिला महामंत्री), उमेश यादव (जिला महामंत्री युवा मोर्चा), राघवेन्द्र साहू(मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा), सरस्वती सायकल योजना प्रभारी – दीपक कुमार साहू (व्याख्याता) मंच संचालनकर्त्री व्याख्याता श्रीमती नीता नेताम,व व्याख्याता प्रियंका जैन , सहित समस्त शिक्षक स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

