Uncategorized

जनसेवा को समर्पित रहा अध्यक्ष का जन्मदिन, विकास कार्यों की दी सौगात

भूमि पूजन, लोकार्पण, पौधारोपण और वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लेकर पेश की जनप्रतिनिधित्व की अनूठी मिसाल

नगरी। नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपने जन्मदिन को निजी उत्सव के बजाय “सेवा ही सबसे बड़ा उत्सव” की भावना के साथ जनहित और नगर विकास को समर्पित कर एक नई मिसाल प्रस्तुत की। पूरे दिन उन्होंने केक और समारोह से दूर रहकर नगरवासियों के बीच पहुंचकर विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण, पौधारोपण तथा वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्ष की इस पहल की नगरवासियों ने सराहना करते हुए इसे जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष कक्ष में भगवान श्री गणेश की महाआरती से हुई। इसके पश्चात उपाध्यक्ष, पार्षदों, एल्डरमैन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के मुक्तिधाम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इसके बाद नगर के विभिन्न वार्डों में ज़रूरत के अनुरूप जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड क्रमांक 10 में ₹8 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 11 में ₹3 लाख की लागत से बनने वाले पाथवे एवं चेकर टाइल्स, वार्ड क्रमांक 12 में ₹10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में ₹6 लाख की लागत से निर्मित महिला भवन का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया गया।
वार्ड क्रमांक 7 स्थित प्रयोग शाला में ₹3 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया। इसी वार्ड में सामुदायिक भवन के समीप ₹2.50 लाख की लागत से बनने वाले चेकर टाइल्स तथा वार्ड क्रमांक 6 में ₹2.50 लाख की लागत से होने वाले चेकर टाइल्स कार्य का भूमि पूजन किया गया।
वार्ड क्रमांक 4 में पार्षद नरेश पटेल की पार्षद निधि से ₹2.50 लाख की लागत से विकसित मिनी गार्डन एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण एवं लोकार्पण किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 3 में ₹2 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का भूमि पूजन कर विकास कार्यों को नई गति प्रदान की गई।

जन्मदिवस के अवसर पर पधारी पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय किसान मोर्चा मंत्री पिंकी शिवराज शाह एवं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने नगर पंचायत के सभा हाल में 60 साल से ज्यादा आयु वाले तीन कर्मचारियों को साल व श्रीफल भेंट कर कर्मवीरों को विदाई दी गई नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, उनका आशीर्वाद लिया तथा नगर में चल रहे विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया। जन्मदिवस के अवसर पर बधाई देने वालों में सिहावा विधायक अंबिका मरकाम पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह नगर पंचायत उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, महेंद्र नेम मोहन नाहटा रवि शंकर दुबे रूपेंद्र साहू प्रेमलता नागवंशी अकबर कश्यप सचिन भंसाली भारत निर्मलकर एवं समस्त पार्षद, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि “मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उत्सव जनता की सेवा है। नगरवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा संकल्प है कि नगर के प्रत्येक वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचे और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलें।”

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!