Uncategorized

हरियाली साप्ताहिक उत्सव के चतुर्थ दिवस 100 से अधिक पौधों का रोपण, विधायक अजय चंद्राकर रहे मौजूद

हरियाली साप्ताहिक उत्सव के चतुर्थ दिवस मे मार्गदर्शक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के करकमलों से संपन्न हुआ, हरियाली उत्सव में हज़ारों पौधे लगाने संकल्प लिए नगरपालिका के टीम एवं नगरवासियों को दिये बधाई.नगरपालिका परिषद कुरूद द्वारा नगर के विभिन्न प्रमुख जगहों मे 1 हज़ार से अधिक पौधेरोपन साप्ताहिक उत्सव में चौथे दिन के आयोजन में स्वामी विवेकानंद मंगल भवन परिसर केनाल रोड से लेकर शिक्षक कालोनी मेन रोड से बैधनाथ मंदिर तक सहित विभिन्न जगहों में 100 से भी ज़्यादा पौधारोपण किया गया, इस प्रकार चार दिनो मे 600 पौधा रोपन कुरूद नगर को ग्रीन कुरूद बनाने यह अभियान उत्साह पूर्वक चल रहा है.
चतुर्थ दिवस के आयोजन मे, नगर के जनप्रतिनिधिगण, भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, संघ-संगठन के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों सहित नगर पालिका के सीएमओ कर्मचारीगण, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण सम्मिलित हुए, सबको बधाईयां, सबका धन्यवाद..

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!