अनुशासन, सेवा और प्रतिबद्धता के संकल्प के साथ केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

केन्द्रीय विद्यालय धमतरी में सत्र 2026-27की छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 25 जुलाई को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्य गिरीश बाबू कुस्तवार थे जिनका स्वागत शाला नायकों के द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। प्राचार्य गिरीश बाबू कुस्तवार ने छात्रों को स्कूल के मूल्यों को अपनाने और दूसरों को प्रेरित करने की सीख दी। उन्होंने अनुशासन, सेवा और प्रतिबद्धता पर जोर दिया। समारोह का संचालन वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षक धनेश्वर राम साहू ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश बाबू कुस्तवार ने छात्र परिषद को शपथ दिलाई। सभी सदस्यों को बैज एवं शैश पहनाए गए। माध्यमिक विभाग से शाला नायक प्रशांत यदु और साक्षी डोंगरे बने तथा प्राथमिक विभाग से तिजिल निषाद एवं रावी सिन्हा को सनशाईन एवं ब्लॉसम के पद से अलंकृत किया गया। इसके अतिरिक्त छात्र परिषद् के विभिन्न पदाधिकारियों तथा सभी चारों सदनों के पदाधिकारियों का भी पद अलंकरण किया गया। कार्यक्रम में पी एल साहू, जी आर खोरवाल, मनोज पुषाम, पंकज शुक्ला,रीमनदेवांगन, सुरेश देवांगन,हरेन्द्र साहू, बी आर यादव, ममता कोहर, जितेन्द्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

